कमलेश
खमरिया-खीरी:क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत ईसानगर पुलिस ने गुरुवार को फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका में सात लोगों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई के बाद सभी को न्यायालय भेज दिया।
पुलिस अधीक्षक ख्याति गर्ग के निर्देशन में गुरुवार को थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर सात व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार सभी के विरुद्ध शांति भंग की आशंका के तहत कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार किए गए लोगों में उमेश,अयोध्या प्रसाद,गंगाप्रसाद निवासी सधुआपुर,नसीम व इस्लाम निवासी चंद्रासा कला थाना ईसानगर एवं झब्बूलाल व कुलदीप निवासी चक लाखीपुर कोतवाली धौरहरा शामिल हैं। इस बाबत थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी प्रकार की अशांति फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

