सुनील गिरि
जनपद हापुड़ के मेरठ रोड स्थित दीप उत्सव बेक्ट हाल मे ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज अपनी 81 दिवसीय देशव्यापी गौ रक्षा यात्रा के तहत पहुंचे उनके हापुड़ आगमन पर स्थानीय श्रद्धालुओं, गो-भक्तों और धार्मिक संगठनों ने फूल-मालाओं और गाजे-बाजे के साथ उनका भव्य स्वागत किया. इस दौरान उन्होंने मेरठ रोड स्थित दीपोत्सव मे गौ रक्षा से जुड़े एक विशाल कार्यक्रम में हिस्सा लिया
हापुड़ में पहुँचने के बाद वहा मौजूद गो भक्तो को संबोधित करते हुए स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने केंद्र और राज्य सरकार पर तीखे राजनीतिक हमले किए और गौ रक्षा को लेकर कई बड़ी बातें कहीं
डबल इंजन' सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने 'डबल इंजन की सरकार को कमजोरी का लक्षण बताया उन्होंने इसकी तुलना रेल ट्रैक पर दौड़ने वाली एक ऐसी ट्रेन से की जिसमें एक इंजन कमजोर होने पर दूसरा लगाना पड़ता है. उन्होंने तर्क दिया कि देश में अलग-अलग पार्टियों की सरकारें होनी चाहिए ताकि वे एक-दूसरे पर नियंत्रण रख सकें और भ्रष्टाचार या चोरी रुक सके गौ रक्षा पर राजनीतिक अल्टीमेटम देते हुए उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि आगामी चुनावों में हिंदू सिर्फ उसी राजनीतिक दल को वोट देगा जो गौ माता की रक्षा करेगा. उन्होंने दावा किया कि देश में अगली सरकार सिर्फ गौ माता की रक्षा करने वालों की ही बने तो वही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नाम लिए बिना उन्होंने टिप्पणी की कि वह एक राजनेता हैं कोई संत नहीं है उन्होंने अपनी इस राष्ट्रव्यापी यात्रा का उद्देश्य बताते हुए कहा कि जहां-जहां भी यह यात्रा जा रही है, वहां लोग गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित कराने और उनके संरक्षण का संकल्प ले रहे हैं।
आज के इस आयोजित कार्यक्रम के दौरान हजारों की संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने शंकराचार्य से आशीर्वाद लिया. मंच पर मौजूद संतों और स्थानीय गो-भक्तों ने गौ संरक्षण के लिए हर संभव सहयोग देने का संकल्प दोहराया. हापुड़ के इस कार्यक्रम के बाद शंकराचार्य का काफिला अपने अगले गंतव्य के लिए रवाना हो गया।

