पं श्याम त्रिपाठी/बनारसी मौर्या
नवाबगंज गोंडा। क्षेत्र के कोल्हमपुर, नवाबगंज गिर्द, नगर बाजार सहित विभिन्न गांवों में मंगलवार के पावन अवसर पर सामूहिक भंडारों का आयोजन किया गया। भंडारों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया तथा बजरंगबली के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
कोल्हमपुर गांव स्थित काली माता मंदिर परिसर में भाजपा नेता एवं समाजसेवी सुनील चौबे की अगुवाई में सामूहिक भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं को पूड़ी, छोला, चावल एवं नुक्ती का प्रसाद वितरित किया गया। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों का आना-जाना लगा रहा।
वहीं नवाबगंज गिर्द गांव में अखिलेश तिवारी, रुपेश तिवारी एवं राजाबाबू निषाद सहित अन्य लोगों के सहयोग से सामूहिक भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बजरंगबली के पूजन-अर्चन से हुई, जिसके बाद श्रद्धालुओं में पूड़ी, सब्जी एवं नुक्ती का वितरण किया गया।
भंडारे की व्यवस्था में रामसजीवन तिवारी, पवन मिश्रा, गुड्डू तिवारी, अभिषेक, मनीष तिवारी, विकास, संजय तिवारी, सरजू प्रसाद चौबे, प्रभूनाथ सैनी, पप्पू चौबे, राजेश चौबे, सरवन सैनी, पवन सैनी, शनि, अजय, अनिल, अयोध्या, कपिल, अभय, हरिश्चंद्र यादव, अवधेश, काशी सहित अनेक ग्रामीण सक्रिय रूप से जुटे रहे। सभी ने मिलकर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण कर आयोजन को सफल बनाया।
आयोजकों ने बताया कि ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों से गांवों में आपसी भाईचारा, सहयोग एवं धार्मिक आस्था को बढ़ावा मिलता है। भंडारों में प्रसाद ग्रहण करने के लिए देर शाम तक श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही तथा भक्तों ने बजरंगबली का जयघोष कर मंगलकामनाएं कीं।


