नवाबगंज गोंडा। अयोध्या धाम से गोरखपुर जा रही ट्रेन से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही आरपीएफ ने मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल भिजवाया।
आरपीएफ सहायक उपनिरीक्षक राकेश कुमार राय ने रविवार सुबह बताया कि ट्रेन संख्या 15024 से एक युवक नवाबगंज रेलवे स्टेशन के पास झाड़ियों में गिरकर घायल हो गया था। सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची आरपीएफ टीम ने घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
घायल की पहचान पंकज शर्मा पुत्र बेचन शर्मा निवासी लक्ष्मीपुर कोर्ट, जनपद महराजगंज के रूप में हुई। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए दर्शननगर मेडिकल कॉलेज, अयोध्या रेफर कर दिया।
आरपीएफ के अनुसार हादसे में युवक के दोनों पैर टूट गए हैं तथा सिर पर भी गंभीर चोटें आई हैं। घटना की सूचना परिजन को दे दी गई थी। परिजन घायल का इलाज कराकर उसे अपने साथ ले गए हैं। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

