अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर में इंडो नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल 50 वीं वाहिनी द्वारा रविवार को योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
21 जून को भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 50वीं वाहिनी द्वारा 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आदर्श गांधी इंटर कॉलेज, बढ़नी के खेल मैदान में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन 50वीं वाहिनी के कमांडेंट संजय कुमार के निर्देशन में किया गया। अवसर पर उप कमांडेंट अभिषेक सुहाने सहित एसएसबी के लगभग 80 कार्मिकों एवं 45 अन्य प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में सभी प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासनों, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया।
कार्यक्रम के दौरान योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि योग भारत की प्राचीन सांस्कृतिक धरोहर है, जो व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ एवं सशक्त बनाता है। नियमित योगाभ्यास से तनाव में कमी आती है तथा जीवन में सकारात्मकता एवं अनुशासन का विकास होता है। इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों ने योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का अभिन्न अंग बनाने तथा समाज में योग के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन स्वस्थ जीवनशैली अपनाने एवं योग को जन-जन तक पहुंचाने के संदेश के साथ हुआ। कार्यक्रम में एसएसबी के अन्य अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी एवं जवान भी उपस्थित रहे।