गोंडा:विकसित कृषि संकल्प अभियान एवं खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत विकासखंड छपिया के ग्रामों नेतुआ एवं मवई में किसान गोष्ठी आयोजित कर खेती की तकनीकी जानकारी दी गई । ग्राम नेतुआ में मुख्य अतिथि केशवराम वर्मा ग्राम प्रधान तथा ग्राम मवई में मुख्य अतिथि ओम प्रकाश ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने कृषकों से वैज्ञानिक खेती करने का आह्वान किया । डॉ. मनोज कुमार सिंह उद्यान वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र मनकापुर ने हरी खाद की खेती,फसल अवशेष प्रबंधन,नये बागों का रेखांकन एवं पौध रोपण, पुराने बागों का जीर्णोद्धार, सब्जी पौधशाला प्रबंधन,मृदा परीक्षण आदि की जानकारी दी । मनोज कुमार यादव सहायक विकास अधिकारी कृषि ने खरीफ में अनुदान पर उपलब्ध कृषि निवेशों, फार्मर रजिस्ट्री आदि की जानकारी दी । रोहित कुमार सिंह बीटीएम ने डिजिटल क्राप सर्वे व आत्मा योजना, रामकिशुन वर्मा एटीएम ने पीएम किसान सम्मान निधि एवं फसल बीमा योजना, बृजेश कुमार सिंह एटीएम ने कुसुम योजना व कृषि यंत्रीकरण योजना आदि की जानकारी दी । इस अवसर पर प्रगतिशील कृषकों राजेश कुमार वर्मा, कृष्णचंद्र, स्वामीनाथ, सत्यनारायण,जगदीश आदि ने प्रतिभाग कर खेती की तकनीकी जानकारी प्राप्त की ।

