अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर के भारत नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र में तैनात सशस्त्र सीमा बल 50 वीं वाहिनी द्वारा एसएसबी मुख्यालय पर रविवार को विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।
14 जून को सशस्त्र सीमा बल 50वीं वाहिनी द्वारा विश्व रक्त दाता दिवस के अवसर पर सपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम में मनोरंजन कुमार पाण्डेय, कमांडेंट, 9वीं वाहिनी एवं उप कमांडेंट उमाशंकर पटेल 50 वीं वाहिनी की उपस्थिति में 50वीं वाहिनी एवं 9वी वाहिनी के अधिकारी एवं कार्मिकों द्वारा नियमित रक्तदान करने तथा स्वस्थ समाज के निर्माण में भागीदार बनने हेतु सपथ दिलाया गया । तत्पश्चात उपस्थित समस्त बलकर्मियों को रक्तदान के महत्व के बारे में उचित जानकारी प्रदान की गयी ।