पं श्याम त्रिपाठी/बनारसी मौर्या
बेलसर, गोंडा। महाराजा देवी बख़्श सिंह इंटर कॉलेज, बेलसर के पूर्व छात्र एवं गर्ग इंटरप्राइजेज के संस्थापक तिलक राम शुक्ल ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने हेतु वाटर डिस्पेंसर भेंट किया।
विद्यालय परिसर में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में प्रधानाचार्य ले. आनंद कुमार पांडेय ने विद्यालय के पूर्व छात्र तिलक राम शुक्ल को फूल-माला पहनाकर तथा स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य ने कहा कि पूर्व छात्र द्वारा दिया गया यह सहयोग सराहनीय है। स्वच्छ जल की उपलब्धता से छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य में सुधार होगा। इससे वे बेहतर तरीके से अध्ययन कर सकेंगे।
विद्यालय परिवार गर्ग इंटरप्राइजेज के इस सहयोग के लिए हृदय से आभारी है। इस अवसर पर गर्ग इंटरप्राइजेज के संस्थापक तिलक राम शुक्ल ने कहा कि मुझे इस विद्यालय से मिली शिक्षा पर गर्व है। आज मैं जिस मुकाम पर हूं, उसका श्रेय मेरे गुरुओं और इस विद्यालय को जाता है। छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्होंने भविष्य में भी सहयोग का आश्वासन दिया। विद्यालय के शिक्षक डॉ. पवन प्रताप सिंह ने कहा कि पूर्व छात्रों का लगाव प्रमाण है कि विद्यालय सिर्फ इमारत नहीं, बल्कि जीवन गढ़ने वाली पाठशाला है। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक अशोक कुमार ने किया। इस अवसर पर शिक्षक रघुनाथ द्विवेदी, पवन कुमार सिंह, सुनील सिंह बाबा, पंकज सिंह बाबा, सुनील सिंह, देवेंद्र कुमार यादव, रामेश्वर प्रताप सिंह, कुंवर भगवती सिंह, धीरेंद्र प्रताप सिंह, सुरेंद्र यादव, सुनील सिंह, योगेंद्र कुमार तिवारी, रनंजय सिंह, राजेश वर्मा, दुर्गेश कुमार, मनीष पटवा, तथा शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।



