कमलेश
खमरिया खीरी:नेशनल हाईवे-730 पर खमरिया थाना क्षेत्र के महरिया के पास स्थित मजार के निकट बाइक और डिजायर कार की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार आलोक (35) पुत्र बालकराम निवासी ललमुन्ना गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष निर्मल तिवारी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घायल आलोक को तत्काल अपनी गाड़ी से सीएचसी खमरिया पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद युवक की हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस सब के बीच पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त डिजायर कार को कब्जे में लेकर हादसे की जांच के साथ कार्रवाई शुरू कर दी है।



