पं श्याम त्रिपाठी /विध्यप्रकाश त्रिपाठी
महंगूपुर (गोंडा)। नवाबगंज क्षेत्र के महंगूपुर गाँव में गुरुवार को श्रीमद भागवत कथा का शुभारम्भ हुआ। इसके पूर्व कलश यात्रा निकाली गयी। जिसमें सैकड़ों महिलाओं और लोगो ने भाग लिया।
ऐतिहासिक गांव महंगूपुर मे रहने वाले लखन लाल शरण सिंह महाविद्यालय के प्राचार्य डा अजय मिश्रा के संयोजन में 9 दिवसीय भागवत कथा का आयोजन किया गया है। जिसकी शुरुआत गाँव के बाहर स्थित कुटिला सरयू संगम तट से महिलाओ ने कलश में जल भर कर किया। भजन कीर्तन के साथ कलश में जल लेकर कथा पंडाल में वेदी पर रखवाया गया। कथा प्रवाचक पं0 अम्बिका शरण शास्त्री ने पंचांग पूजन कराया। कलशयात्रा में अभय नारायण मिश्रा, अवनींद्र मिश्रा, अवधेश मिश्रा, अंजनी मिश्रा, डा विनोद, शिवांशु मिश्रा, डा अभिषेक रामशंकर शर्मा, शरद पांडेय, सुशील पांडेय आदि लोग उपस्थित रहे।


