आठ लोग हुए घायल,पुलिस ने जांच की शुरू
कमलेश
खमरिया-खीरी:खमरिया थाना क्षेत्र के तमोलीपुर - अल्लीपुर गांव में संतोषी माता मंदिर के पास रविवार को दो घरों के बीच खाली पड़े प्लाट में एक सांप को डालने के दौरान हुई कहासुनी देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई।
बताया जाता है कि इस संघर्ष में अल्लीपुर निवासी रितेश कुमार कथित रूप से वीरपाल के घर के पास सांप छोड़ने जा रहे थे,जिसको लेकर वीरपाल ने विरोध किया उसी के चलते मारपीट हो गई। वहीं रितेश कुमार के द्वारा भी विपक्षी वीरपाल पर पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट का आरोप लगाकर पुलिस को शिकायती पत्र दिया है। इस संघर्ष में प्रथम पक्ष से जहां वीरपाल, मंजू देवी, सुजीत कुमार, इंद्रपाल और उनका पुत्र सिद्धांत घायल हुए है वहीं दूसरे पक्ष से रितेश कुमार ,चंद्र कुमार व विजय कुमार घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची खमरिया पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खमरिया भेजकर इलाज शुरू करवा दिया। इस दौरान चश्मदीदों की माने तो मारपीट बेकाबू हो चुकी थी,मारपीट में ऐसे हमले हो रहे थे कि किसी न किसी की जान ही चली जाती। जिसको लेकर कुछ लोग बीच बराव के लिए भी उतर पड़े जिन्हें भी गंभीर चोटें लगी पर वह पुलिस के पचड़े से बचने के किये चुप रहने में ही अपनी भलाई समझकर सामने नही आये। वही मामले को लेकर खमरिया थाना प्रभारी निरीक्षक ओपी राय ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों से तहरीर प्राप्त हुई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है,जांचोपरांत दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

