पं श्याम त्रिपाठी/बनारसी मौर्या
नवाबगंज गोंडा।जेठ मास के प्रथम मंगलवार के अवसर पर क्षेत्र के सिरसा गांव स्थित ऐतिहासिक हनुमान मंदिर पर सामूहिक भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान बजरंगबली के भक्तों को श्रद्धा भाव से छोला-चावल का प्रसाद वितरित किया गया।
मान्यता है कि जेठ मास के मंगलवार को भक्तजन पूड़ी-सब्जी, छोला-चावल आदि का वितरण कर अपनी मनोकामनाएं पूर्ण होने की कामना करते हैं। इसी क्रम में नवाबगंज-किशुनदासपुर-पर्वती मार्ग पर स्थित सिरसा हनुमान मंदिर में समाजसेवी हरीश तिवारी एवं इंजीनियर अभिषेक तिवारी के संयुक्त प्रयास से भंडारे का आयोजन किया गया।
भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया और बजरंगबली का आशीर्वाद लिया। आयोजन में समाजसेवी पंकज मिश्रा, शनि तिवारी, संजय श्रीवास्तव, सत्यप्रकाश श्रीवास्तव, करामत अली उर्फ सोनू, बब्बू तिवारी, विजय बहादुर सिंह, देवीशरण, रामतीरथ, ननकू सहित अनेक लोग सक्रिय रूप से शामिल रहे।



