राज्यमंत्री,विधायक सहित जिले के आला अधिकारी रहे मौजूद
कमलेश
लखीमपुर-खीरी:लखीमपुर में मंगलवार को रॉयल पैराडाइज में बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी की अगुवाई में आयोजित भव्य कार्यक्रम में शिक्षा मित्रों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर राज्य मंत्री सुरेश राही, सदर विधायक योगेश वर्मा, धौरहरा विधायक विनोद शंकर अवस्थी, जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह और मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम की सबसे खास बात यह रही कि शिक्षा मित्रों को बढ़े हुए मानदेय ₹18,000 की प्रतीकात्मक चेक देकर सम्मानित किया गया। जिसको लेकर शिक्षा मित्रों में खुशी और उत्साह साफ देखने को मिला।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि और अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी सभी शिक्षा मित्रों को संबोधित कर उनके योगदान की सराहना करते हुए कहा कि वे प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था की मजबूत नींव हैं। साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा दी जा रही नई सुविधाओं और योजनाओं की भी विस्तार से जानकारी दी गई।
इस दौरान कार्यक्रम के बीच मे मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री का लाइव संबोधन भी सभी को दिखाया गया, जिसे उपस्थित सभी लोगों ने ध्यानपूर्वक देख व सुनकर खुशी व्यक्त की।
वही कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचे शिक्षा मित्रों ने इस सम्मान के लिए सरकार का आभार जताया और खुशी व्यक्त की। इस मौके पर पी.डी. एसएन चौरसिया, बीईओ धौरहरा, बीईओ ईसानगर अखिलानंद राय, एसआरजी अनुपमा मिश्रा सहित कई अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।



