पं श्याम त्रिपाठी/बनारसी मौर्या
नवाबगंज गोंडा।क्षेत्र के कोल्हमपुर माता मंदिर पर ज्येष्ठ मास के प्रथम मंगलवार को श्रद्धा और आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। हरिवंशपुर, किशुनदासपुर, पर्वती, दयालपुर समेत आधा दर्जन गांवों की महिलाओं और पुरुषों ने मंदिर पहुंचकर मातारानी के दरबार में मत्था टेका और सुख-समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर महिलाओं ने सामूहिक रूप से पूजा-पाठ और भजन-कीर्तन कर समाज के कल्याण एवं परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। पूरे मंदिर परिसर में भक्ति गीतों की गूंज से माहौल भक्तिमय हो गया।
मंदिर के पुजारी राजन जी महाराज ने बताया कि ज्येष्ठ मास का मंगलवार बजरंगबली एवं सनातन श्रद्धालुओं के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। इस दिन श्रद्धा भाव से की गई पूजा से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। उन्होंने बताया कि आज क्षेत्र के कई गांवों से आए श्रद्धालुओं ने सामूहिक पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
मंदिर परिसर में दिनभर श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा और सभी ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर मातारानी का आशीर्वाद लिया।



