पं श्याम त्रिपाठी/बनारसी मौर्या
नवाबगंज गोंडा। नवाबगंज-बस्ती मार्ग पर तेज रफ्तार डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। भाई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात डीसीएम चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बस्ती जिले के दुबौलिया थाना क्षेत्र के सांड़पुर गांव निवासी मनोज सिंह ने बताया कि उनके छोटे भाई शैलेश सिंह बृहस्पतिवार को तरबगंज क्षेत्र के अमदही गांव स्थित अपनी बहन के घर जा रहे थे। इसी दौरान नवाबगंज-बस्ती मार्ग पर दोपहर में करीब डेढ़ बजे जफरापुर गांव स्थित वेदान्त अस्पताल के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम अनियंत्रित होकर बाइक से टकरा गई।हादसे में शैलेश सिंह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल उपचार के लिए अयोध्या मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि घायल के भाई की तहरीर पर अज्ञात डीसीएम चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


