पं श्याम त्रिपाठी/पप्पू सागर
नवाबगंज (गोंडा)। वंदे भारत ट्रेन के आगे रेलवे ट्रैक पर लेट कर युवक ने की आत्महत्या । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना क्षेत्र के कनकपुर गांव निवासी पंचम (30) का शव बृहस्पतिवार रात मनकापुर-अयोध्या रेलवे ट्रैक पर गांव के पास क्षत-विक्षत हालत में पड़ा मिला। ग्रामीणों ने शव देख तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। हादसा इतना भयावह था कि युवक का सिर धड़ से अलग हो गया था।
थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि वंदे भारत ट्रेन के पायलट ने स्टेशन पर सूचना दी थी कि रात्रि में 9.10 बजे एक युवक ट्रेन के आगे रेलवे लाइन पर लेट गया, जिससे उसकी कटकर मौत हो गई।
कनकपुर गांव के प्रधान ने बताया कि मृतक की शादी नहीं हुई थी। उसके माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका है। उसके दो बड़े भाई की भी मौत हो चुकी है।वह अपने बाकी दो भाइयों से अलग रहता था। दो महीना पहले दुर्घटना में उसका पैर टूट गया था। जिसमें गांव वालों ने चंदा लगा कर उसका इलाज करवाया था। उन्होंने बताया कि वह इस समय अवसाद में था जिससे ट्रेन के आगे लेट कर आत्महत्या कर लिया।

