उत्तर प्रदेश के गोंडा में विवाहिता की पोल खुली तो ससुराल ही नहीं मायके वाले भी दंग रह गए। पति को जब पत्नी के साथ की ज्यादा जरूरत थी, तभी उसने पति को धोखा देने का मन बना लिया। मामले ने तूल पकड़ा तो पुलिस के साथ-साथ विवाहिता की मां भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
दरअसल, मंगलवार को धानेपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत के बाबूराम पूरवा में भूत के चक्कर में 25 वर्षीय विवाहिता के कारनामे की पोल खुली तो परिवार में हड़कंप मच गया। प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को परिवार वालों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मौके पर पहुंची विवाहिता की मां बेटी को अपने साथ लेकर मायके चली गई। पूरा मामला अब गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है।
![]() |
| मौके पर पहुंची धानेपुर पुलिस |
इंस्टाग्राम की मोहब्बत
बताया जाता है कि पड़ोसी जनपद बस्ती जिले के रुदौली थाना क्षेत्र का रहने वाला मुकेश भट्ट रोजी रोजगार के लिए प्रदेश रहता था। इसी दौरान उसकी एक महीने पहले इंस्टाग्राम के जरिए विवाहिता से बात शुरू हुई। दोनों की मोहब्बत इतनी परवान चढ़ी कि दोनों ने मुलाकात के लिए मन बना लिए, पति के विवशता का फायदा उठा कर पत्नी ने प्रेमी को घर बुला लिया।
पत्नी ने जरूरत पर पति को दिया धोखा
बताया जाता है कि इन दिनों युवती का पति गंभीर समस्या से पीड़ित होने के कारण अस्पताल में भर्ती था। जिसे डिस्चार्ज होकर मंगलवार को घर आना था। इस दौरान पत्नी को पति का ख्याल रखने के साथ घर की जिम्मेदारी निभानी थी, लेकिन पति के साथ विश्वासघात करते हुए प्रेमी से आंखे चार करने लगी।
भूत के चक्कर में पकड़ा गया प्रेमी
दरअसल, युवक के तबीयत की जानकारी गांव व मोहल्ले के तमाम लोगों को था। गांव व मोहल्ले के बच्चे भी जानते थे कि विवाहिता का पति इन दिनों अस्पताल में भर्ती है। लेकिन गांव के कुछ बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे, तभी उनकी गेंद युवक के घर में चली गई। जिसे उठाने के लिए बच्चे घर में घुस गए, कमरे में अंधेरे का फायदा उठा कर युवक ने छुपने का प्रयास किया जिससे बच्चे डर गए, उन्होंने घर में भूत होने की गुहार लगा दी। यह बात मोहल्ले के अन्य लोगों को पता चली तो वह लोग भूत के तलाश में घर में घुस गए, इधर घर छुपा प्रेमी अपने बचाव में बेड के नीचे घुस गया जिसे पड़ोसियों ने खींच कर बाहर निकाल लिया। लोगों के पूछताछ पर उसने बताया कि वह अपनी इंस्टाग्राम प्रेमिका से मिलने के लिए दो दिन पहले आया था। आज वापस जाना था उससे पहले पकड़ा गया।
मामले ने पकड़ा तूल
प्रेमी के पकड़े जाने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज होकर पति घर पहुंच गया। मामले में मोहल्ले वालों ने पुलिस को सूचना दे दी, उधर मामले की जानकारी मिलने के बाद विवाहिता की मां बेटी के ससुराल पहुंची, वह उसे लेकर अपने घर परसपुर पसका चली गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।
बोले थानाध्यक्ष
धानेपुर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार यादव ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि युवक कों शांति भंग में चालान किया गया है।



