![]() |
| फाइल फोटो मृतक दोनों युवक |
उत्तर प्रदेश के गोंडा में हुए दर्दनाक दो सड़क हादसे में दो युवकों सहित तीन की मौत हो गई। वही दो युवकों को गंभीर दशा में प्राथमिक उपचार के बाद जिला मुख्यलय रेफर किया गया है। घटना की जानकारी से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पुलिस आवश्यक कार्यवाही में जुटी है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक शनिवार को मनकापुर और मोतीगंज थाना क्षेत्र में हुऎ दो सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के झिलाही गांव के रहने वाले 19 वर्षीय अंकित पासवान पुत्र मौनी पासवान और 20 वर्षीय राम अवतार पासवान पुत्र बेचू पासवान के रूप में हुई है, वही दूसरे सड़क हादसे में मृतका की पहचान वजीरगंज थाना क्षेत्र के भगोहर गांव निवासिनी 45 वर्षीय जन्नुतुल निशा के रूप में हुई है।
![]() |
| मनकापुर में हुए हादसे में घायल युवक |
ओवर टेकिंग के दौरान महिला की मौत
बताया जता है कि धानेपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत परसैनी बाबागंज निवासी अजय पुत्र मौजीराम बाइक से अपनी पत्नी मंजू के साथ क्षेत्र के हरदवा जा रहे थे, इसी दौरान वजीरगंज के भगोहर निवासी मुश्ताक अपनी पत्नी जन्नुतुल निशा को मोटर साइकिल पर बैठा करके मनकापुर जा रहे थे, दोनों बाइक सवार जब रुदापुर सम्मय माता मंदिर पहुंचने वाले थे, तभी मनकापुर के तरफ से जा रहे डंपर को ओवर टेक करने के दौरान दोनों बाइक आमने सामने टकरा गई। जिसमें दोनों बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए, वही मुश्ताक के पत्नी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में अजय की पत्नी को भी चोट आई जिसे मनकापुर सीएचसी में प्राथमिक उपचार दिया गया। जबकि अजय व मुश्ताक को गंभीर दशा में जिला अस्पताल भेजा गया है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया है।
मोतीगंज में दो युवकों की मौत
बताया जाता है कि मनकापुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत झिलाही गांव के रहने वाले दोनों युवक दोपहर पूर्व 11:00 बजे अपने गांव से बाइक पर सवार होकर दर्जी कुआं के लिए निकले थे, जब वह काजी देवर पहुंचे हुए थे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने जोरदार ठोकर मार दिया। जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस के जरिए दोनों घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला मुख्यालय रेफर कर दिया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
पिकअप चालक गिरफ्तार
घटना की जानकारी मिलते ही मोतीगंज पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई, घटना स्थल से पिकअप चालक को गिरफ्तार कर पिकअप को कब्जे मे ले लिया। मामले की पुष्टि करते हुऎ मोतीगंज थाना प्रभारी ने दुरभाष पर बताया कि पिकअप चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं मनकापुर में हुई घटना के बाबत मनकापुर कोतवाली प्रभारी गौरव सिंह तोमर ने बताया कि महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया गया है।


