![]() |
| AI GENERATED PHOTO |
उत्तर प्रदेश के गोंडा में मेडिकल की पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्नी ने पति को ठेंगा दिखा दिया। पत्नी की पढ़ाई पूरी करने के लिए पति ने गैर प्रांत ने मेहनत मजदूरी ही नहीं की, बल्कि कमाई के जरिया बनी तीन भैंसों को भी बेच दिया। डिग्री पूरी होने के बाद पत्नी को नौकरी मिल गई, इसके बाद उसने पति के साथ रहने से इनकार कर दिया। ऐसे में पति ने क्षेत्राधिकारी को शिकायती पत्र देकर पत्नी से छुटकारा दिलवाने की मांग की है।
मामला जिले के मोतीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत चपरतल्ला कौरहे गांव से जुड़ा हुआ है। पति राजेश कुमार वर्मा पुत्र परशुराम वर्मा ने क्षेत्राधिकारी सदर को शिकायती पत्र देकर पत्नी रेनू से छुटकारा दिलवाने की मांग की है। मामले में पति ने पत्नी पर हत्या करवा देने की आशंका भी जताई है। पति ने पत्नी को दिए गए ₹7 लाख के जेवर वापस करवाने की गुहार लगाई है।
बचपन में हुई थी शादी
राजेश के मुताबिक जब वह छोटा था तभी वर्ष 2001 में पिपरा लालच गांव के रहने वाले राम उजागर वर्मा की पुत्री रेनू से विवाह हुआ था। 17 वर्ष बाद वर्ष 2018 में रेनू गौने की रस्म में दुल्हन बनके घर आई थी। इसके बाद रेनू ने एएनएम कोर्स करने की इच्छा जताई थी। हालत ठीक नहीं थे फिर भी उसकी ख्वाहिश को पूरी करने के लिए ठान लिया था।
एएनएम कोर्स के लिए दाखिला
बतौर राजेश पत्नी ने जब कोर्स करने की बात कही तो उसे लगा कि उसके परिवार का नाम रोशन होगा। कोर्स करने के बाद पत्नी लोगों का इलाज करेगी, जिससे रुपए के साथ नाम व प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी, इसी उम्मीद में पत्नी का अवध सेंटर गोंडा में एएनएम कोर्स के लिए दाखिला करवा दिया। लेकिन यह कभी नहीं सोचा था कि डिग्री पूरी होने के बाद पत्नी धोखा दे जाएगी।
नौकरी मिलते ही मांगी तलाक
राजेश का आरोप है कि डिग्री पूरी होने के बाद रेनू को जिले के प्राइवेट नर्सिंग होम में नौकरी मिल गई। इसके बाद उसने साथ नहीं रहने का मन बना लिया। तलाक के एवज में 10 लाख रुपये की मांग कर रही है। पति का आरोप है कि उसकी पत्नी के पास पहले से ही 7 लाख रुपए के मेरे दिए गए जेवर मौजूद हैं। वह जिसे वापस भी नहीं कर रही है।
शर्त पर शादी, पति मे खौफ
राजेश के मुताबिक पत्नी का कहना है कि हमारे साथ रूम पर सप्ताह में एक-दो दिन रहो। इस शर्त के कारण पति ने पत्नी के रूम पर अपनी हत्या करवा देने की आशंका जाता है। पति का कहना है कि यदि में पत्नी के रूम पर रहा तो वह मेरी हत्या करवा सकती है।
भैंस बेचकर दिलाई डिग्री
राजेश के मुताबिक पत्नी की पढ़ाई के लिए लुधियाना में मेहनत मजदूरी करके एक लाख से ऊपर पत्नी के भाई रमेश वर्मा के मोबाइल नंबर रुपए ट्रांसफर किए हैं। फिर भी जब रुपए कम पड़ गए तो उसकी पढ़ाई पूरी करवाने के लिए तीन भैंसों को बेच दिया। इसी दौरान ससुर राम उजागर वर्मा के गन्ने की पर्ची पर 60000 रुपए का गन्ना बेच दिया था, उक्त पैसा वापस मांगने पर उन्होंने रेनू के पढ़ाई में लगा देने की बात कह कर देने से इनकार कर दिया।
पुलिस को दिया शिकायती पत्र
पुलिस को शिकायती पत्र देकर राजेश ने ससुर से 60 हजार रुपए, पत्नी से जेवर वापस दिलाए जाने और पत्नी से छुटकारा दिलाए जाने की मांग की है।
बोले थानाध्यक्ष
मामले में मोतीगंज थाना अध्यक्ष प्रदीप कुमार में दूरभाष पर बात करते हुए बताया कि मामले में शिकायती पत्र मिलने के बाद जांच किया गया। दूरभाष पर शिकायतकर्ता की पत्नी ने बताया कि उसका मामला परिवारवाद के तहत लंबित है। मामला न्यायालय में विचाराधीन होने के कारण पुलिस का दखल नहीं हो सकता है।

