ब्लॉक प्रमुख आलोक कटियार (दीपू) ने फीता काटकर मेले का किया शुभारंभ
कमलेश
खमरिया खीरी। वुड मेक इंडस्ट्रीज मूसेपुर में जिला स्वास्थ्य समिति के तत्वाधान में शुक्रवार को ईसानगर ब्लॉक प्रमुख आलोक कटियार (दीपू) की अगुवाई में भव्य श्रमिक आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में करीब 300 श्रमिकों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक दवाइयां भी वितरित की गईं। यही नही स्वास्थ्य मेले में जनपद के विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ सीएचसी नकहा एवं सीएचसी खमरिया की टीम ने भी सहभागिता की।
जिसमें मुख्य रूप से डॉ.शिखर बाजपेई, डॉ.कंचन वर्मा, डॉ.अनिल वर्मा एवं डॉ. अमित सिंह ने श्रमिकों का विधिवत परीक्षण कर उचित परामर्श दिया। इस दौरान
कार्यक्रम को सफल बनाने में स्वास्थ्य विभाग के शौरभ सिंह, शिवम मिश्रा, योग प्रशिक्षक विजय कुमार, अंशू सिंह और सर्वेश आदि का विशेष योगदान रहा। वहीं ब्लॉक प्रमुख के छोटे भाई अरुण कटियार के साथ निर्भय मिश्रा, ऋषि अवस्थी, सुधीर मिश्रा, शौरभ वर्मा, जमाल खान, सरोज वर्मा एवं बबलू कटियार ने व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने में अहम भूमिका निभाई।
वही क्षेत्र में इस तरह से पहली बार लगे स्वास्थ्य मेले में पहुंचे करीब 300 श्रमिकों ने निःशुल्क जांच एवं उपचार की व्यवस्था की सराहना करते हुए जिला स्वास्थ्य समिति, ब्लॉक प्रमुख आलोक कटियार,मौजूद चिकित्सकों के साथ समस्त सहयोगियों का आभार व्यक्त किया,और बताया कि इस आयोजन के माध्यम से श्रमिकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने का सराहनीय प्रयास किया गया।



