कमलेश
खमरिया खीरी:ईसानगर ब्लॉक सभागार में शुक्रवार को ब्लॉक प्रमुख आलोक कटियार दीपू की अध्यक्षता में आयोजित क्षेत्र पंचायत बैठक में पहुचे क्षेत्रीय विधायक विनोद शंकर अवस्थी ने जलजीवन मिशन के तहत पाइप लाइन डालने के लिए खोदी गई सड़कों की खराब स्थिति का मुद्दा उठाते हुए अधिकारियों को स्पष्ट शब्दों में कहा कि जनता की सुविधा से किसी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन गांवों में सड़कें खोदकर छोड़ दी गई हैं वहां तत्काल गुणवत्ता पूर्ण मरम्मत कराई जाए ताकि ग्रामीणों को परेशानी न उठानी पड़े। इसके अलावा बैठक में मौजूद अलग अलग विभागों के अधिकारियों ने अपनी बात रखते हुए सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को हर एक व्यक्ति तक समय से पहुचाने की बात कही,जिनके संबोधन के दौरान मौजूद क्षेत्र पंचायत सदस्यों और ग्रामीण प्रतिनिधियों ने भी सहमति जताई। इस दौरान बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) बीना सक्सेना ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी,साथ ही पशु चिकित्सा अधिकारी प्रदीप कुमार ने पशुओं में फैलने वाले रोगों एवं टीकाकरण अभियान के संबंध में विस्तार से बताया। इनके अलावा खंड विकास अधिकारी धन प्राप्त यादव ने विकास खंड में संचालित योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। अंत में ब्लॉक प्रमुख आलोक कटियार (दीपू) ने बैठक में पहुंचे जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं आगंतुकों का आभार व्यक्त किया

