पं श्याम त्रिपाठी/बनारसी मौर्या
नवाबगंज, गोंडा। क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खनन विभाग की टीम ने शनिवार शाम कार्रवाई करते हुए एक लोडर मशीन और मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़कर सीज कर दिया।
शनिवार की शाम करीब सात बजे जिला खान अधिकारी डॉ. अभय रंजन टीम के साथ शनिवार की सायं करीब सात क्षेत्र के परसापुर गांव पहुंचे। यहां अवैध रूप से मिट्टी खनन की सूचना पर छापेमारी की गई। मौके पर खनन कार्य करते लोगों से जब आवश्यक अभिलेख और खनन संबंधी दस्तावेज मांगे गए तो वे कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके।इस पर टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एक लोडर मशीन तथा मिट्टी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर थाने भिजवा दिया, जहां उन्हें सीज कर दिया गया।थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि खनन विभाग की जांच में कार्य नियमानुसार नहीं पाया गया, जिसके चलते दोनों वाहनों को सीज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।


