पं श्याम त्रिपाठी/बनारसी मौर्या
नवाबगंज गोंडा । शनिवार को शिक्षा क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय मैनपुर में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों एवं शिक्षकों ने महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानाध्यापक के.एल. शर्मा ने बच्चों को महाराणा प्रताप के साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति से प्रेरणा लेने की बात कही। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन संघर्ष, त्याग और देशप्रेम की मिसाल है, जिससे विद्यार्थियों को सीख लेकर अपने जीवन में आदर्श स्थापित करने चाहिए।
इस मौके पर सहायक अध्यापक कौशल कुमार धूरिया, सुरेन्द्र श्रीवास्तव, सदानंद मौर्य एवं अजय दुबे सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
इसी क्रम में प्राथमिक विद्यालय रमयीपुरुवा में शनिवार को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय में बच्चों को राष्ट्र रक्षा एवं देशभक्ति की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानाध्यापक अरविंद नारायण पांडे ने महाराणा प्रताप के जीवन संघर्ष, त्याग और राष्ट्र रक्षा के संकल्प पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को उनके आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन साहस, स्वाभिमान और मातृभूमि के प्रति समर्पण का प्रतीक है।
इस अवसर पर सहायक अध्यापिका तृप्ति मिश्रा, नलिनी श्रीवास्तव, सहायक अध्यापक सूरज निषाद सहित विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने राष्ट्र रक्षा और देश सेवा का संकल्प लिया।


