पं श्याम त्रिपाठी/ बनारसी मौर्या
नवाबगंज गोंडा। मलमास मंगलवार के अवसर पर क्षेत्र के किशुनदासपुर, हरदवा सम्मय माता मंदिर, रींवा इंटरमीडिएट कॉलेज सहित विभिन्न स्थानों पर मंगलवार को श्रद्धालुओं द्वारा स्टॉल लगाकर प्रसाद वितरण किया गया। धार्मिक आयोजनों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया।
हरदवा सम्मय माता मंदिर पर समाजसेवी अभय रमेश सिंह द्वारा भंडारे का आयोजन कराया गया, जहां भक्तों को पूड़ी, छोला, चावल व नुक्ती का प्रसाद वितरित किया गया। प्रसाद वितरण का शुभारंभ मुख्य अतिथि रमेश सिंह एवं राकेश सिंह दाढ़ी ने संयुक्त रूप से किया।
वहीं किशुनदासपुर गांव में भंडारा करने वाले अभिषेक सिंह अंकित जिला अध्यक्ष भाजपा, सूर्यांशु मिश्रा ( निखिल) ,अनिल सिंह अपुन अम्बिकेश्वर पाण्डेय , शुभम सोनी , आदि भक्त जन ने स्टॉल लगाकर पूड़ी-छोला का प्रसाद वितरण कराया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक रमापति शास्त्री ने किया। विधायक ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित कर धार्मिक आयोजनों की सराहना की।
इसी क्रम में रींवा इंटरमीडिएट कॉलेज में प्रधानाचार्य पुनीत श्रीवास्तव के नेतृत्व में सुंदरकांड पाठ एवं पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय परिवार और छात्र-छात्राओं ने सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना में हिस्सा लिया। इसके बाद विधायक रमापति शास्त्री द्वारा भंडारे का प्रसाद वितरित कराया गया।सिरसा गांव हनुमान मंदिर पर समाजसेवी पप्पू जायसवाल ने पुडी छोला का प्रसाद वितरण कराया।
इस अवसर पर जनार्दन तिवारी, बाबू लाल शाष्त्री, रवि श्रीवास्तव, बाबी चौहान आशू सिंह, गुड्डू सिंह कोठा, समाजसेवी श्यामू सिंह, अभिषेक श्रीवास्तव, मदन वर्मा, अनिल सिंह, अपुन सिंह, टिंकू सिंह, शनितिवारी, सुमित पाठक, अनिल श्रीवास्तव, राहुल जायसवाल,सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।





