डीके पांडे
मनकापुर गोंडा। हनुमान की पूजा करने से मनुष्य के सभी कष्ट हो जाते है। बडे मंगल के अवसर पर भंडारे का आयोजन करना एक पुनीत कार्य है। यह बाते पूर्व कैबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय विधायक रमापति शास्त्री ने कही।
ज्येष्ठ मास के बडे मंगल के अवसर पर नेचर वैलनेस ग्रुप के डारेक्टर नीरज राय व अभय प्रताप सिंह व ग्रुप के अन्य सदस्यों ने टिकरी जंगल में स्थित रूदापुर समय स्थान पर बने हनुमान मंदिर में पहुंच कर विधिवत पूजन अर्चन किया। पूजन अर्चन के बाद बृहद भंडारे का आयोजन हुआ।
बताते चले कि नबाबगंज - मनकापुर मार्ग पर स्थित टिकरी जंगल में नेचर वैलनेस ग्रुप के तत्वाधान में तृतीय बडे मंगलवार पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। आयोजन कर्ता नीरज राय और अभय प्रताप सिंह के साथ जनपद बस्ती के हरैया निवासी वरिष्ठ भाजपा नेता देवेन्द्र सिंह, पूर्व कैबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय विधायक रमापति शास्त्री, केन्द्रीय वन राज्य मंत्री/सांसद के प्रतिनिधि निशार अहमद व कमलेश पान्डेय, नगर पंचायत मनकापुर चैयरमैन दुर्गेश सोनी उर्फ बब्लू सोनी, सभासद वैभव सिंह, सभासद अखंड प्रताप सिंह, सभासद पंकज श्रीवास्तव, सालिक प्रधान, भाजपा जिला महामंत्री राकेश तिवारी, राकेश प्रताप सिंह, अनुराग उपाध्याय, भाजपा नेता जनार्दन तिवारी, भाजपा नेता बाबूलाल शास्त्री राकेश तिवारी, रमेश कुमार सिंह, हनी सिंह, महेन्द्र बख्श सिंह, मान बहादुर सिंह, योगेन्द्र सिंह, शैलेन्द्र उपाध्याय एडवोकेट, गुड्डू यादव, ओम प्रकाश यादव, विशाल सिंह उर्फ गोलू, दीपक सिंह, आलोक सिंह, अंकित सिंह, शिव नंदन मौर्या, आदित्य तिवारी, आनंद गुप्ता, अमन गुप्ता, सतेन्द्र सिंह, मानवेन्द्र प्रताप सिंह, शैलेन्द्र उपाध्याय,विशाल सिंह गोलू, अभिनव सिंह,खन्ना उपाध्याय,अंकि उपाध्याय, कुंज उपाध्याय सहित तमाम लोग मौजूद रहे।




