उत्तर प्रदेश के गोंडा में ट्रेन के सामने खुद कर महिला ने आत्महत्या कर ली। जिससे आसपास में हड़कंप पहुंच गया। महिला के सुसाइड करते ही लोको पायलट ने ट्रेन रोक दिया। जिससे रेलवे क्रॉसिंग पर आवागमन पूर्णतया बंद हो गया। मौके पर पहुंची मनकापुर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक गुरुवार के दोपहर लगभग 12:00 बजे मनकापुर कस्बा स्थित सरयू सिंह गुमटी रेलवे क्रॉसिंग संख्या 245 स्पेशल के सामने 28 वर्षीय युवती ने ट्रेन के सामने कूद कर आत्महत्या कर ली। हादसा होते ही मालगाड़ी के चालक ने ट्रेन को रेलवे क्रॉसिंग पर ही रोक दिया। जिससे सड़क मार्ग बाधित हो गया। रेलवे क्रॉसिंग के दोनों तरफ गाड़ियों का जमावड़ा लग गया। यातायात व्यवस्था व भीड़ को ध्यान में रखते हुए मनकापुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई। रेलवे क्रॉसिंग के दोनों तरफ पुलिस टीम का जमावड़ा लगा रहा।
![]() |
| लगी भीड़ |
ट्रेन के सामने कूदकर दी जान
रेलवे क्रॉसिंग के पास मौजूद लोगों कि माने तो महिला किसी युवक के साथ रेलवे क्रॉसिंग के उत्तर तरफ मौजूद थी। इस दौरान युवक से वह कुछ बातचीत भी कर रही थी। हालांकि लोग कुछ स्पष्ट नहीं समझ सके, इसी दौरान मनकापुर रेलवे स्टेशन के तरफ से गोंडा की तरफ जाने वाली मालगाड़ी के आते ही महिला दौड़कर ट्रेन के सामने आ गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
महिला की पहचान
मृतका की पहचान थाना क्षेत्र के खरिका बगिया के रहने वाले अंकित की पत्नी रानी के रूप में हुई है। एक दुकान संचालिका ने महिला की पहचान करते हुए बताया कि रानी के दो बच्चे हैं। जिसमें बड़ी बेटी है, व ढाई साल का एक बेटा है। युवती के मुताबिक मृतका आर्केस्ट्रा पार्टी में काम करती थी। वह अक्सर अपने पति के साथ उसके दुकान पर आती रहती थी।
![]() |
| डायल 112 पुलिस से बातचीत करता रेल सुरक्षा बल का जवान |
सीमा विवाद
महिला की मौत के बाद शव को रेलवे ट्रैक से हटाने के उपरांत पोस्टमार्टम के लिए सीमा विवाद उत्पन्न हो गया। जीआरपी और सिविल पुलिस एक दूसरे का सेवा क्षेत्र बताते रहे। समस्या के समाधान के लिए मौके पर मौजूद रेलवे सुरक्षा बल के जवान ने मौके पर डायल 112 पुलिस को बुला लिया। हालांकि महिला की मौत के ढाई घंटे बाद सीमा विवाद की समस्या का समाधान हो गया। मनकापुर पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।
बोले प्रभारी
मनकापुर थाना प्रभारी गौरव सिंह तोमर ने दूरभाष पर बताया कि जीआरपी से मेमो प्राप्त हुआ है। शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।



