कमलेश
लखीमपुर खीरी। राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (RAM) की एक महत्वपूर्ण बैठक जिलाध्यक्ष विनोद शुक्ला के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर आयोजित की गई। बैठक में जिले एवं तहसील स्तर के पदाधिकारियों ने भाग लिया। जिसमें संगठन को नई दिशा देने तथा जिला से लेकर गांव स्तर तक मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया। पदाधिकारियों ने संगठन विस्तार और जनसंपर्क अभियान को तेज करने पर जोर दिया। इस दौरान जिलाध्यक्ष विनोद शुक्ला ने सभी पदाधिकारियों से अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करने की अपील की। साथ ही उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती तभी संभव है जब कार्यकर्ता गांव-गांव और बूथ स्तर तक पहुंचकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने “एक बूथ, सौ यूथ” अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। वही बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अलंकार अग्निहोत्री द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की गई। साथ ही पदाधिकारियों को उनके सिद्धांतों और नीतियों पर चलकर संगठन को मजबूत करने के लिए प्रेरित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा आम जनता के अधिकारों और सम्मान के लिए लगातार कार्य करता रहेगा तथा जमीनी स्तर पर संगठन को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा।
बैठक में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष हरिशंकर अवस्थी, संतोष मिश्रा, जिला महासचिव अवधेश मिश्रा, सुशील शुक्ला, कोषाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार, मीडिया प्रभारी मनोज कुमार, जिला सचिव एकलव्य पाठक, राकेश बाजपेई, अरविंद कुमार, नगर अध्यक्ष चंद्रमौलि शुक्ल, सचिव श्रीकांत पांडे, उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार, जिला सहप्रभारी पंकज कुमार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।


