पं श्याम त्रिपाठी/पप्पू सागर
नवाबगंज गोंडा।थाना अध्यक्ष अभय सिंह की सक्रियता से साइबर ठगी की शिकार युवती को मिली राहत, खाते में वापस आए ₹38 हजार।.....
नवाबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम कटरा भोगचंद निवासी सालिक राम की पुत्री रागिनी गौतम के साथ हुए साइबर फ्रॉड मामले में नवाबगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। साइबर ठगों द्वारा रागिनी के खाते से 38 हजार रुपये की ठगी कर ली गई थी, जिसके बाद पीड़िता और उसके परिजनों ने थाना नवाबगंज में शिकायत दर्ज कराई थी।
मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना अध्यक्ष अभय सिंह ने तत्परता दिखाते हुए साइबर सेल एवं संबंधित अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर कार्रवाई शुरू कराई। लगातार प्रयास और कार्यकुशलता के चलते शनिवार को ठगी गई पूरी धनराशि ₹38,000 रागिनी गौतम के खाते में वापस करा दी गई।
रुपये वापस मिलने पर पीड़िता और उसके परिवार ने नवाबगंज पुलिस तथा थाना अध्यक्ष अभय सिंह का आभार व्यक्त किया। क्षेत्र में पुलिस की इस कार्यवाही की सराहना की जा रही है। लोगों का कहना है कि समय रहते पुलिस की सक्रियता से साइबर अपराध के पीड़ितों को राहत मिलना भरोसे को मजबूत करता है।

