सुनील गिरि
उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। देश में लगातार बढ़ती महंगाई के खिलाफ अब जन-आक्रोश सड़कों पर उतरने लगा है हापुड़ में आज बहुजन मुक्ति पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बढ़ती कीमतों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
आपको बतादे बढ़ते पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दामों से आम जनता त्रस्त है। इसी मुद्दे को लेकर आज हापुड़ में बहुजन मुक्ति पार्टी के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और इस प्रदर्शन को 'दे धक्का आंदोलन' का नाम दिया। राष्ट्रीय महासचिव बहुजन मुक्ति पार्टी के एडवोकेट मुकेश कुमार का कहना है कि महंगाई ने गरीब और मध्यम वर्ग की कमर तोड़ दी है। रोजमर्रा की जरूरी चीजों के दाम आसमान छू रहे हैं, जिससे आम आदमी का जीना मुहाल हो गया है आज डीजल-पेट्रोल के दाम कहाँ पहुँच गए हैं, सबको पता है। गरीब जनता भूखी मर रही है। जब तक यह महंगाई कम नहीं होगी, हमारा यह 'दे धक्का आंदोलन' इसी तरह जारी रहेगा आंदोलन के दौरान कार्यकर्ताओं का हुजूम कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचा। वहां पार्टी के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी से मुलाकात की और देश के महामहिम राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन के जरिए कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार से मांग की है कि पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के दायरे में लाया जाए और आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर तुरंत लगाम लगाई जाए। चेतावनी दी गई है कि यदि जल्द ही महंगाई पर काबू नहीं किया गया, तो यह आंदोलन पूरे प्रदेश में उग्र रूप धारण करेगा।


