पं श्याम त्रिपाठी/बनारसी मौर्या
नवाबगंज (गोंडा)। अयोध्या से पैसेंजर ट्रेन द्वारा नवाबगंज रेलवे स्टेशन पहुंची 65 वर्षीय साध्वी विराग दास रविवार सुबह ट्रेन से उतरते समय फिसलकर रेलवे ट्रैक पर गिर गईं। हादसे में उनके हाथ, पैर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। स्टेशन पर मौजूद लोगों ने उन्हें सुरक्षित बाहर निकालकर सीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल गोंडा रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि महिला का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

