पं श्याम त्रिपाठी/बनारसी मौर्या
नवाबगंज गोंडा । बुधवार को शिक्षा क्षेत्र के गैलनग्रंट पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय में बुधवार को आयोजित तीन दिवसीय स्काउट एवं गाइड कार्यक्रम के दूसरे दिन विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में कोल्हमपुर कंपोजिट विद्यालय तथा दयालपुर प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राएं शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों को स्काउट एवं गाइड की गतिविधियों के माध्यम से अनुशासन, कर्तव्य एवं सामाजिक जिम्मेदारियों का पाठ पढ़ाया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक राकेश मिश्रा ने बताया कि तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में नेतृत्व क्षमता, सेवा भावना और अनुशासन विकसित करना है।
कोल्हमपुर कंपोजिट विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं स्काउट शिक्षक राजेश मिश्रा तथा दयालपुर विद्यालय की शिक्षिका आस्था मिश्रा ने संयुक्त रूप से बच्चों को स्काउट एवं गाइड से जुड़ी विभिन्न जानकारियां दीं। प्रशिक्षण के दौरान बच्चों को दैनिक जीवन में अनुशासन का महत्व, टीम भावना और जिम्मेदारियों के निर्वहन के बारे में भी विस्तार से बताया गया।


