एकलव्य पाठक
ईसानगर खीरी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में शुक्रवार को ईसानगर पुलिस ने जहां अंतर्जनपदीय आधा दर्जन अपराधियों को दबोचकर जेल भेजा था, उसी कड़ी में शनिवार को पुलिस को एक और बड़ी सफलता हांथ लगी है। जिसमें चोरी का माल खरीदने वाले कस्बा खमरिया निवासी सोने चांदी का व्यापार करने वाले व्यापारी को गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया गया। जिसकी जानकारी मिलते ही क्षेत्र में खुशी की लहर व्याप्त हो गई वही लोग नवागत थाना प्रभारी की कार्यशैली की सराहना कर रहे है।
ईसानगर पुलिस के द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को थानाध्यक्ष बृजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चोरी का माल खरीदने एवं उसे छुपाने के मामले में वांछित जितेन्द्र रस्तोगी (38) पुत्र राधेश्याम रस्तोगी निवासी ग्राम व कस्बा खमरिया, थाना खमरिया को बेलतुआ पावर हाउस के पास से गिरफ्तार कर लिया। जिसके कब्जे से चोरी के माल में शामिल दो अदद पीली धातु के झाले बरामद कर विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष भेज दिया गया। इस बाबत थाना प्रभारी बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी विभिन्न थानों में दर्ज चोरी के मामलों में वांछित था। उसके खिलाफ थाना ईसानगर,धौरहरा एवं खमरिया थाने में दर्ज कुल आठ मुकदमों में कार्रवाई चल रही है। यही नही साथ ही बताया कि अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध ऐसा अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

