कमलेश
लखीमपुर खीरी,जनपद के पलिया थाना प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक युवक को स्मैक तो दूसरे को तमंचे के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। उन्होंने आरोपी के कब्जे से करीब 22.50 ग्राम ब्राउन शुगर (स्मैक) बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 88 हजार रुपये बताई जा रही है।
तेजतर्रार पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में रविवार को पलिया थाना प्रभारी पंकज त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी बलराम सिंह पुत्र रामभरत निवासी मोहल्ला रंगरेजान तृतीय, थाना पलिया को गिरफ्तार किया। जिसके पास से 22.50 ग्राम स्मैक, एक मोबाइल फोन तथा मादक पदार्थों के परिवहन में प्रयुक्त हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल (UP31 AC 8339) बरामद की गई है। यही नही दूसरी ओर टीम ने सघन वाहन चेकिंग के दौरान सरनाम यादव पत्रु छोटे लाल यादव निवासी ग्राम जमनुहापुरवा थाना मझगई जनपद खीरी के पास से एक देशी तमंचा व कारतूस बरामद कर हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई कर दोनो को न्यायालय भेज दिया जहां से दोनो को जेल भेज दिया गया। इसकी जानकारी होते ही क्षेत्र के अराजकत्वों में अफ़रातफ़री का माहौल बन गया। वही इस बाबत थाना प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र में नशे के कारोबार व अवैध रूप से आर्म्स लेकर चलने वालों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए ऐसा अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस दौरान दोनो को गिरफ्तार करने में उपनिरीक्षक रमजीत यादव, अरविंद मौर्या,विश्वनाथ मिश्रा,हेड कांस्टेबल यशपाल यादव, हेड कांस्टेबल अनुज कुमार गोपाल, कांस्टेबल अतुल त्रिपाठी, कांस्टेबल रामभूल वर्मा तथा कांस्टेबल सुनील रावत आदि भी शामिल रहे।


