पं श्याम त्रिपाठी/ बनारसी मौर्या
नवाबगंज गोंडा । स्थानीय पुलिस ने साइबर ट्रैकिंग और तकनीकी निगरानी की मदद से खोए और चोरी हुए 10 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए। करीब 2.15 लाख रुपये कीमत के मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरों पर खुशी लौट आई।
थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि क्षेत्र के दस लोगों ने मोबाइल खोने या चोरी होने के बाद ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराते हुए मोबाइल बरामद कराने की मांग की थी। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए कंप्यूटर ऑपरेटर देवेंद्र यादव और महिला आरक्षी निधि सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।पुलिस टीम ने साइबर ट्रैकिंग और तकनीकी जांच के माध्यम से विभिन्न स्थानों से मोबाइल फोन बरामद कर लिए। सोमवार को थाना परिसर में सभी मोबाइल उनके स्वामियों को सुपुर्द किए गए।
बरामद मोबाइलों के स्वामियों में कमलेश, रामेंद्र चौहान, शिवम द्विवेदी, मोहम्मद सलीम, रामानुजन सिंह, अंकित गुप्ता, शैलेश पांडेय, सिद्धार्थ तथा राजमणि , आशुतोष सिंह शामिल हैं।मोबाइल वापस मिलने पर सभी लोगों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया। थानाध्यक्ष ने कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान और साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पुलिस लगातार कार्य कर रही है।


