अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर में विकास खंड सदर क्षेत्र अंतर्गत बुद्ध नगर बाजार के शिव मंदिर पर पुरुषोत्तम मास के अंतिम दिवस सोमवार को के भंडारे का आयोजन किया गया ।
15 जून को विकासखंड सदर बलरामपुर मंडल देहात 71 क्षेत्र के अंतर्गत बुद्ध नगर बाजार में नंदलाल मौर्या द्वारा स्थापित भगवान भोले नाथ के मंदिर पर पुरुषोत्तम मास के पांचवे एवं अंतिम सोमवार को भंडारे का आयोजन किया गया । मुख्य अतिथि भाजपा नेता वरिष्ठ समाजसेवी विनय कुमार मिश्र ने भगवान् भोले नाथ का पूजन अर्चन करने के उपरांत प्रसाद वितरण करके भंडारे का शुभारंभ किया । इस अवसर पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार पाठक, मंडल उपाध्यक्ष पंडित भानु तिवारी, मंडल मंत्री दुर्गा प्रसाद गुप्ता, मंडल मंत्री राम किशुन चौधरी, मंडल मंत्री स्वामी नाथ कश्यप, पप्पू मौर्या, आशीष मौर्या, सीताराम कश्यप, ननकन मौर्या, लक्ष्मीकांत दुबे, बुद्ध सागर सोनी, रोशन कुमार सोनी, वीरू तिवारी व सुमित कुमार कश्यप सहित तमाम सम्मानित श्रद्धालु मौजूद रहे । भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया ।