पं श्याम त्रिपाठी
गोंडा। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा मंगलवार को कृषि प्राविधिक सहायक ( एजीटीए ) का अंतिम परिणाम घोषित किया गया. जिसमें नगर पंचायत कटरा बाजार वार्ड संख्या 05 बाबूपुर के सभासद अमर शुक्ला के भतीजे अशोक कुमार शुक्ल का चयन हुआ। परिणाम आते ही परिवार सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गयी। अशोक के पिता भगवान प्रसाद शुक्ल (लल्लन) किसान हैं व माता मालती शुक्ला गृहणी हैं। दादा राम बिहारी शुक्ल व दादी अनीता शुक्ला ने मीठा खिलाकर पोते का स्वागत किया। वह एम.एससी. एजी की डिग्री प्राप्त कर
पिछले कई वर्षो से प्रयागराज में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओ की तैयारी कर रहें थे। अशोक का चयन एग्रीकल्चर टेक्निकल असिस्टेंट के पद पर चयन होने पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अर्जुन प्रसाद तिवारी, कटरा नगर पंचायत की चेयरमैन शमा परवीन, पूर्व चेयरमैन मुजीबुल हसन सुबराती, सपा नेता विनोद शुक्ला, वरिष्ठ पत्रकार महेन्द्र तिवारी, अरुण मिश्रा, दीपक पाण्डेय, प्रधान विश्राम बाबा, कृष्ण भगवान शुक्ल, नन्द कुमार तिवारी, महेश मिश्रा,राम शेखर पाण्डेय,दुर्गेश तिवारी सहित क्षेत्र के प्रधान, सभासद एवं वरिष्ठ, गणमान्य लोगों नें उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनायें दी।

