पं श्याम त्रिपाठी
गोंडा। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री Ajay Rai के निर्देश पर जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राम मंदिर चढ़ावा लूट प्रकरण के आरोपितों तथा लखनऊ अग्निकांड के जिम्मेदारों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज किए जाने और पंचायत मतदाता सूची में कथित बड़े पैमाने पर हुई धांधली की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन प्रशासन को सौंपते हुए कहा कि राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण एवं लखनऊ अग्निकांड के दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए। साथ ही पंचायत मतदाता सूची में हुई कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जनहित से जुड़े मामलों में पारदर्शिता और जवाबदेही आवश्यक है तथा दोषियों को किसी भी स्तर पर संरक्षण नहीं मिलना चाहिए।
प्रदर्शन एवं ज्ञापन कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्र, प्रदेश सचिव त्रिलोकी नाथ तिवारी, मीडिया प्रभारी शिवकुमार दुबे, सेवादल प्रमुख प्रदुमन शुक्ला, उपाध्यक्ष शुक्ला प्रसाद शुक्ला, श्रीमती संतोष ओझा एडवोकेट, सत्येंद्र तिवारी एडवोकेट, महासचिव अरविंद शुक्ला, ओम प्रकाश सोनकर, दशरथ, ननके तिवारी, मोल्हे यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

