पं श्याम त्रिपाठी/बनारसी मौर्या
नवाबगंज गोंडा । घर से निकली 17 वर्षीय किशोरी लापता हो गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ अपहरण की उदर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उसकी 17 वर्षीय बेटी मंगलवार देर रात घर से निकली थी, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारी में उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। बताया कि नवाबगंज गिर्द के घूसे तिवारी पुरवा निवासी शिवा यादव उसकी पुत्री से मोबाइल फोन पर बातचीत करता था। उसी युवक ने शादी करने की नीयत से उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है।थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है। किशोरी की तलाश के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।

