पं श्याम त्रिपाठी/बनारसी मौर्या
नवाबगंज, गोंडा। तीन दिन पहले शादी समारोह से घर लौट रहे एक युवक पर अज्ञात लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर बेहोश कर दिया। मंगलवार को पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के निरिया गांव निवासी राम सुरेश शर्मा ने बताया कि वह 31 मई की रात करीब 9:30 बजे शुगर मिल के पास बढ़ई पुरवा में एक शादी समारोह से घर लौट रहा था। कि रास्ते में एक बैटरी रिक्शा खड़ा था। जैसे ही वह उसके पास पहुंचे, रिक्शे के पीछे छिपे तीन-चार अज्ञात लोग निकल आए और उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।हमले में उन्हें गंभीर चोटें आईं और वह बेहोश हो गए। होश आने पर उन्होंने परिचितों को सूचना दी, जिसके बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल अयोध्या ले गए। पीड़ित ने यह भी बताया कि मारपीट के दौरान उनका मोबाइल फोन भी गिरकर खो गया। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है।पुलिस हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।

