गोंडा:विकसित कृषि संकल्प अभियान एवं खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत विकासखंड वजीरगंज के ग्रामों मझारा एवं रमचेरापुर में किसान गोष्ठी आयोजित कर खेती की तकनीकी जानकारी दी गई । ग्राम मझारा में मुख्य अतिथि उपेन्द्र बहादुर सिंह ग्राम प्रधान तथा ग्राम रमचेरापुर में मुख्य अतिथि कृष्णानन्द ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने कृषकों से वैज्ञानिक खेती करने का आह्वान किया ।
डॉ. राम लखन सिंह वरिष्ठ वैज्ञानिक शस्य विज्ञान कृषि विज्ञान केंद्र मनकापुर ने हरी खाद की खेती, धान की सीधी बुवाई, फसल अवशेष प्रबंधन,गन्ना में खरपतवार नियंत्रण, नैनो उर्वरकों का पर्णीय छिड़काव आदि तथा डॉ. हनुमान प्रसाद पांडेय मृदा वैज्ञानिक ने मृदा परीक्षण, उर्वरकों का संतुलित प्रयोग, प्राकृतिक एवं जैविक खेती आदि की जानकारी दी । महेश कुमार गुप्ता अपर जिला कृषि अधिकारी ने खरीफ में कृषि निवेशों की उपलब्धता, नकली रासायनिक उर्वरकों की पहचान, बीज की विभिन्न श्रेणियां आदि की जानकारी दी । राहुल वर्मा सहायक विकास अधिकारी कृषि ने अनुदान पर उपलब्ध कृषि निवेशों की जानकारी दी । वीरेन्द्र प्रताप सिंह एटीएम ने पीएम किसान सम्मान निधि एवं फसल बीमा योजना, तुंगनाथ जायसवाल एटीएम ने कुसुम योजना व कृषि यंत्रीकरण योजना आदि की जानकारी दी । इस अवसर पर प्रगतिशील कृषकों कौशलेंद्र प्रताप सिंह, सुनील कुमार सिंह, रूद्रप्रकाश मिश्रा आदि ग्राम मझारा तथा देवी प्रसाद पांडे, हरीश पांडे,सोनू, परशुराम पांडे, अंजनी गुप्ता, ज्ञाना देवी आदि ग्राम मझारा ने प्रतिभाग कर खेती की तकनीकी जानकारी प्राप्त की ।


