![]() |
| फाइल फोटो मृतक |
अपडेट: गंभीर रूप से घायल आयुष ने अस्पताल में तोड़ा दम, पत्नी कौशल्या लखनऊ रेफर, मृतकों की संख्या हुई दो।
पं श्याम त्रिपाठी/बनारसी मौर्या
नवाबगंज (गोंडा)। थाना क्षेत्र के सिरसा गांव के सामने सोमवार देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नवाबगंज-मनकापुर मार्ग पर सोमवार शाम करीब सात बजे दो बाइक सवार आमने-सामने टकरा गए। हादसे में एक बाइक पर सवार शिवकुमार निवासी सिरसा, थाना नवाबगंज गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं दूसरी बाइक पर सवार दुर्गेश (32) पुत्र नरेश, उनका एक वर्षीय पुत्र आयुष तथा पत्नी कौशल्या (28) भी घायल हो गए।
घटना के बाद स्थानीय लोगों की सहायता से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने तीनों घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि उपचार के लिए ले जाते समय शिवकुमार की मौत हो गई। वहीं दुर्गेश, उनका पुत्र आयुष और पत्नी कौशल्या की हालत गंभीर बनी हुई है तथा उनका उपचार चल रहा है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है तथा क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त है।


