कमलेश
खमरिया खीरी:ईसानगर क्षेत्र के ग्राम ईश्वरापुर में पशुपालन विभाग द्वारा बहुउद्देशीय पशु स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिनेश सचान के निर्देशन में पशु चिकित्साधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार ने शिविर का संचालन किया। इस दौरान गांव के पशुओं को गला घोटू (एचएस) रोग से बचाव के लिए घर-घर जाकर निशुल्क टीकाकरण किया गया।
इस दौरानशिविर में 44 पशुपालकों के 65 बड़े पशुओं एवं 12 बकरियों को कृमिनाशक दवा भी पिलाई गई, जबकि कुल 180 पशुओं का टीकाकरण किया गया। डाक्टरों की टीम ने पशुपालकों को गर्मी के मौसम में पशुओं की देखभाल के संबंध में जागरूक करते हुए दिन के समय पशुओं को छायादार स्थान पर रखने, दिन में चार से पांच बार स्वच्छ एवं ताजा पानी उपलब्ध कराने तथा हरे चारे की फसलों में नियमित सिंचाई करने की सलाह दी गई, ताकि सायनाइड विषाक्तता जैसी समस्याओं से बचाव हो सके। शिविर में मुख्य रूप से विभाग के महादेव प्रसाद, पशु मित्र धर्मेंद्र राजपूत, सूरज राज, ओम प्रकाश मौर्य सहित बड़ी संख्या में जागरूक पशुपालक मौजूद रहे।


