पं श्याम त्रिपाठी/ बनारसी मौर्या
नवाबगंज गोंडा। भारतीय जनता पार्टी की मंडल कमेटी नवाबगंज की कार्यशाला रविवार को किशुनदासपुर गांव में भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह अंकित के आवास पर आयोजित की गई। कार्यशाला में पार्टी की नीतियों, संगठन की मजबूती और सरकार की विकास योजनाओं पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा मंडल प्रभारी सुरेश शुक्ला ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार हर वर्ग के हित में कार्य करने के लिए जानी जाती है। केंद्र और प्रदेश सरकार ने बिना भेदभाव के विकास योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह अंकित ने अंगवस्त्र भेंट कर किया। कार्यशाला को विधायक प्रतिनिधि मनकापुर वेदप्रकाश दुबे, कमलेश पांडेय तथा अरुण सिंह ने भी संबोधित किया और संगठन की मजबूती पर बल दिया।
इस दौरान बाबी चौहान,डा.अनिल जिला कार्यसमिति सदस्य, विनोद सिंह, देवेंद्र कुरील, सत्येंद्र श्रीवास्तव, प्रिंस श्रीवास्तव, रवि श्रीवास्तव, आनंद पांडेय सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

