गोंडा:भारत सरकार के निर्देशानुसार कृषि विभाग द्वारा विकसित कृषि संकल्प अभियान के प्रथम दिन रविवार को ग्राम काशीपुर विकासखंड तरबगंज में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया । मुख्य अतिथि ओम प्रकाश सिंह ग्राम प्रधान प्रतिनिधि काशीपुर ने कृषकों से हरी खाद की खेती करने का आवाह्न किया । डॉ.रामलखन सिंह वरिष्ठ वैज्ञानिक शस्य विज्ञान कृषि विज्ञान केंद्र मनकापुर ने धान में पौधशाला प्रबंधन, धान की सीधी बुवाई, हरी खाद की खेती, फसल अवशेष प्रबंधन आदि की जानकारी दी । उन्होंने बताया की धान की सीधी बुवाई में प्रति एकड़ 12 किलोग्राम बीज की जरूरत होती है । धान की सीधी बुआई जीरो टिल सीड कम फर्टीड्रिल या मल्टी क्रॉप सीटर से कर सकते हैं । धान की सीधी बुवाई करने पर धान की पौध तैयार करने एवं रोपाई के खर्चे की बचत होती है । धनंजय कुमार एडीओ एजी ने राजकीय कृषि बीज भंडार में अनुदान पर उपलब्ध कृषि निवेशों की जानकारी दी । उन्होंने बताया कि अनुदान का लाभ पाने के लिए किसान भाई यहां ब्लू लेख पर क्लिक करके अपना पंजीकरण अवश्य करा लें । दीपक सिंह बीटीएम तरबगंज ने कृषि यंत्रीकरण योजना की जानकारी दी । मदन यादव बीटीएम ने धान बीज का शोधन एवं उपचार, श्री चंद एटीएम ने मोटे अनाजों की खेती की जानकारी दी । इस अवसर पर प्रगतिशील कृषकों गोकरन सिंह,भीटी,ओम प्रकाश सिंह,अमरपाल सिंह, भगेलू प्रसाद मौर्य आदि ने प्रतिभाग कर खेती की तकनीकी जानकारी प्राप्त की ।

