कमलेश
खमरिया खीरी:भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक कार्यक्रमों को गति देने तथा आगामी रणनीतियों पर चर्चा के लिए शनिवार को ईसानगर ब्लॉक सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का आयोजन ब्लॉक प्रमुख आलोक कटियार (दीपू) की अगुवाई में किया गया, जिसमें वर्तमान एवं पूर्व पदाधिकारियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
बैठक में मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता मौजूद रहे,उनके साथ विधायक विनोद शंकर अवस्थी,जिला महामंत्री अनुराग मिश्रा,पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवं भाजपा नेता राजीव अवस्थी उर्फ (लालू भैया) जिला सह कोषाध्यक्ष सुनील दीक्षित,डॉ. रमारमण मिश्रा,विपनेश कटियार,निर्भय मिश्रा,ऋषि अवस्थी,अरुण कटियार,सुनील सहित अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। यही नही बैठक के दौरान वरिष्ठ नेताओं ने सभी को संबोधित कर संगठन की मजबूती, बूथ स्तर तक पार्टी की सक्रियता बढ़ाने तथा जनहितकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से संगठन की नीतियों और सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। वही जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को संगठन की रीढ़ बताते हुए कहा कि भाजपा की शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ताओं में निहित है। वहीं विधायक विनोद शंकर अवस्थी,अनुराग मिश्रा आदि ने क्षेत्र के विकास कार्यों और सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर बल दिया। बैठक का समापन संगठन हित में एकजुट होकर कार्य करने के संकल्प के साथ हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में वर्तमान एवं पूर्व भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।


