गोंडा:विकसित कृषि संकल्प अभियान एवं खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत ग्राम करौंदी एवं महादेवा विकासखंड नवाबगंज में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया । मुख्य अतिथि विमला देवी ग्राम प्रधान करौंदी एवं शोभाराम ग्राम प्रधान महादेवा ने कृषकों से वैज्ञानिक खेती करने का आवाह्न किया । डॉ.रामलखन सिंह वरिष्ठ वैज्ञानिक शस्य विज्ञान कृषि विज्ञान केंद्र मनकापुर ने धान में पौधशाला प्रबंधन, धान की सीधी बुवाई, हरी खाद की खेती, फसल अवशेष प्रबंधन, मोटे अनाजों की खेती आदि की जानकारी दी ।
प्रतीक श्रीवास्तव एडीओ एजी ने राजकीय कृषि बीज भंडार में अनुदान पर उपलब्ध कृषि निवेशों की जानकारी दी । उन्होंने बताया कि अनुदान का लाभ पाने के लिए किसान भाई upgriculture.com पर अपना पंजीकरण अवश्य करा लें । कुलभूषण सिंह भूमि संरक्षण निरीक्षक ने विभागीय योजनाओं तथा नितेश पांडेय तहसील कोऑर्डिनेटर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना ने फसल बीमा योजना की की जानकारी दी ।
दीपक सिंह एटीएम ने कृषि यंत्रीकरण योजना तथा पंकज सिंह एटीएम ने धान बीज का शोधन एवं उपचार की जानकारी दी । इस अवसर पर प्रगतिशील कृषकों रामबहादुर, जगदंबा प्रसाद, अयोध्या प्रसाद, श्रीमती रीता, लवकुश कुमार आदि ग्राम करौंदी तथा घनश्याम, सूबेदार, श्रीमती सवाॅरी आदि ग्राम महादेवा ने प्रतिभाग कर खेती की तकनीकी जानकारी प्राप्त की ।



