पं श्याम त्रिपाठी/बनारसी मौर्या
कोल्हमपुर/तरबगंज। नवाबगंज क्षेत्र के इमाम गांव में मंगलवार को आयोजित कैनवाश बाल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ पूर्व जिला पंचायत सदस्य राहुल सिंह ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के अवसर पर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल रहा।
टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला कोटिया और रौजा की टीमों के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में कोटिया की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रौजा को छह विकेट से पराजित कर जीत दर्ज की। खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर दर्शकों ने तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया।
वहीं दूसरा मुकाबला चौरी और शाहपुर की टीमों के बीच खेला जा रहा था। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है।
इस अवसर पर पूर्व प्रधान टिंकू सिंह, अनुभव सिंह, प्रदीप यादव, अंकित कनौजिया, सत्यम सिंह सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी एवं क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।



