पं श्याम त्रिपाठी/सतपाल सिंह
नवाबगंज गोंडा। राज्य कर विभाग खंड-3 गोंडा द्वारा मंगलवार को नगर पालिका नवाबगंज के सभागार में व्यापारी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में व्यापारियों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान पर चर्चा की गई तथा जीएसटी के नवीन प्रावधानों और विभागीय सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में राज्य कर विभाग के अधिकारियों ने व्यापारियों को जीएसटी रिटर्न दाखिल करने, पंजीकरण प्रक्रिया, ई-इनवॉइसिंग, आईटीसी (इनपुट टैक्स क्रेडिट) तथा जीएसटी पोर्टल की तकनीकी बारीकियों से अवगत कराया। साथ ही नियम 14ए के नए प्रावधानों की जानकारी देते हुए व्यापारियों को समयबद्ध अनुपालन के लिए जागरूक किया गया।
अधिकारियों ने व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना सहित विभाग द्वारा संचालित विभिन्न सुविधाओं की भी जानकारी दी। इस दौरान व्यापारियों ने अपनी समस्याएं और सुझाव अधिकारियों के समक्ष रखे, जिनके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।
कार्यक्रम में राज्य कर विभाग के उप आयुक्त के. के. तिवारी, उप आयुक्त एम. पी. सिंह यादव, सहायक आयुक्त कपिल शर्मा, प्रधान सहायक संजय कुमार सोनी एवं धर्मराज सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
व्यापार मंडल की ओर से महामंत्री रघुवीर प्रसाद गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओंकार नाथ मिश्र,सतपाल सिंह सचदेवा,उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी, सर्राफा कमेटी के प्रभाकर वर्मा, रिजवान, अधिवक्ता रोहित सिंह, अर्पित गुप्ता सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में राज्य कर अधिकारी अशोक शर्मा ने सभी व्यापारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विभाग व्यापारियों की समस्याओं के समाधान और कर प्रणाली को सरल बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।


