कमलेश
ईसानगर खीरी। क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत ईसानगर पुलिस ने मंगलवार को शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका के चलते छह लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
ईसानगर पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका के तहत छह लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। पुलिस के अनुसार समसुद्दीन, कमरुद्दीन, सीबा, रबीना, नसीरुद्दीन और खातून निवासी मोहल्ला कटरा कस्बा, थाना ईसानगर को विभिन्न स्थानों से गिरफ्तार किया गया। सभी के विरुद्ध बीएनएसएस की धारा के तहत कार्रवाई करते हुए चालान कर सम्बंधित न्यायालय भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष बृजेश कुमार सिंह के साथ उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल मोहम्मद शोएब, कांस्टेबल पिंटू वर्मा, महिला कांस्टेबल नीतिका शर्मा तथा महिला कांस्टेबल अर्चना मौजूद रही। वही थानाध्यक्ष ने बताया कि क्षेत्र के कटरा कस्बा निवासी इन छह लोगों के बीच विवाद और तनाव की स्थिति को देखते हुए कार्रवाई की गई। आशंका जताई गई थी कि विवाद बढ़ने पर क्षेत्र की शांति व्यवस्था प्रभावित हो सकती है।

