पं श्याम त्रिपाठी/बनारसी मौर्या
नवाबगंज गोंडा। क्षेत्र के मैनपुर गांव स्थित काली माता मंदिर परिसर में मंगलवार को साप्ताहिक श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। लगातार दूसरे वर्ष आयोजित हो रहे इस धार्मिक आयोजन में गांव की महिलाओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर श्रद्धा और उत्साह का परिचय दिया।
कथावाचक धर्मदास जी महाराज ने बताया कि गांववासियों के सामूहिक सहयोग से काली माता मंदिर पर श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। कथा प्रारंभ होने से पूर्व महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर भव्य कलश यात्रा निकाली। यात्रा काली माता मंदिर से शुरू होकर गांव के विभिन्न मजरों और मार्गों से होते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुंचकर संपन्न हुई।
कलश यात्रा के दौरान भक्तों द्वारा जयकारों और भक्ति गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर पं. आदित्य शास्त्री, अंकित पांडेय, विजय पांडेय, रमन पांडेय, डब्लू पांडेय, शिवा पांडेय, गोली पांडेय, रोहित पांडेय, रामदयाल पांडेय, पप्पू पांडेय, रामतेज जायसवाल, समाजसेवी अखिलेश यादव, राजबाबू दुबे, सोनू पांडेय, दुर्गेश पांडेय सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं महिलाओं ने सहभागिता की।
कथा आयोजकों ने बताया कि आगामी दिनों में श्रीमद्भागवत कथा के विभिन्न प्रसंगों का श्रवण कराया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं को धर्म एवं आध्यात्मिक ज्ञान की प्राप्ति होगी।


